छोटी खुशियों में (Chhoti Khushiyon Men)

छोटी खुशियों में ज़ज़्ब बड़ी बातें हैं
अपनों से मिला करतीं ढेर सौगातें हैं
खुशियों का टोकरा हम भर लाते हैं
खुशियां बांटते हैं हम पार्टी मनाते हैं

लम्बे समय बाद एक मौका आया है
जो मेहमानों को घर हमने बुलाया है
झूमने का मौक़ा हम मौज मनाते हैं
फुर्सत के लम्हे हम पार्टी मनाते हैं

घर की रसोई में बने नए पकवान हैं
सजावट फूलमाला बढ़ा रहे शान हैं
रौशनी से सारे घर को जगमगाते हैं
दिलों में रौशनी हम पार्टी मनाते हैं

खुशियाँ के मेले सदियों तक सजे रहें
रिश्ते की डोरी में हम यूँ ही बंधे रहें
हम साथ साथ रहेंगे वचन दोहराते हैं
आप भी आईये न हम पार्टी मनाते हैं

Scroll to Top