माँ भारती पुकारती एकजुट रहो
भिन्न धर्म भिन्न भाषा संग संग रहो
तोड़े न दुश्मन हमें बच के तुम रहो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोबहुत लड़ लिए हैं हम बहुत मर लिए
दुश्मनों ने दिलों के टुकड़े कर दिए
भेदभाव भूलकर देश के लिए जिओ
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोहिन्द की संतान जय हिन्द तुम कहो
मन्त्र एकता का यही संग संग कहो
फुसलाये जो गैर तुम सावधान रहो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोअपनी अपनी कहो कब तक कहेंगे
माता के सपूत माता की कब कहेगे
भारतीय हो तो भारत की तुम कहो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोवीरों की कुर्बानियां यूँ व्यर्थ न करो
देश संकट में है अब तो सबक लो
क्या करोगे अगर जो अपनी हार हो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोआपस में बैर नित धरने प्रदर्शन
ज़ार-ज़ार रोता माँ भारती का मन
देश ही मुद्दा है बस इतना समझ लो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोगर्जना करो विजयी हुंकार तो भरो
संग मिलकर दुश्मनों पर टूट पड़ो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोयह न सोचो देश ने हमें है क्या दिया
खुद से पूछो देश को हमने क्या दिया
माँ की लाज रखने वाली संतति बनो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहो
भिन्न धर्म भिन्न भाषा संग संग रहो
तोड़े न दुश्मन हमें बच के तुम रहो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोबहुत लड़ लिए हैं हम बहुत मर लिए
दुश्मनों ने दिलों के टुकड़े कर दिए
भेदभाव भूलकर देश के लिए जिओ
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोहिन्द की संतान जय हिन्द तुम कहो
मन्त्र एकता का यही संग संग कहो
फुसलाये जो गैर तुम सावधान रहो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोअपनी अपनी कहो कब तक कहेंगे
माता के सपूत माता की कब कहेगे
भारतीय हो तो भारत की तुम कहो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोवीरों की कुर्बानियां यूँ व्यर्थ न करो
देश संकट में है अब तो सबक लो
क्या करोगे अगर जो अपनी हार हो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोआपस में बैर नित धरने प्रदर्शन
ज़ार-ज़ार रोता माँ भारती का मन
देश ही मुद्दा है बस इतना समझ लो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोगर्जना करो विजयी हुंकार तो भरो
संग मिलकर दुश्मनों पर टूट पड़ो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहोयह न सोचो देश ने हमें क्या दिया
खुद से पूछो देश को है हमने क्या दिया
माँ की लाज रखने वाली संतति बनो
माँ भारती पुकारती एकजुट रहो