तन्हाई (Tanhaaee)

गए रोज़ खयालात मेरे चुपचाप थे
ज़िन्दगी के अजीब बड़े हालात थे
गए रोज़ ख़यालात मेरे चुपचाप थे

न होश हमें न दी आवाज़ आपने
हमने बताया नहीं न पूछा आपने
दरमियाँ दबे कितने सवालात थे
गए रोज़ ख़यालात मेरे चुपचाप थे

एक वक्त था न थे ज़मीं पर पैर
आलम है कि अजनबी हैं न हैं गैर
हौसले आसमां पे हम उस्ताद थे
गए रोज़ ख़यालात मेरे चुपचाप थे

बमुश्किल थमी हैं अब धड़कनें
सुलझाई हैं ज़िन्दगी की उलझनें
गम-ए-इश्क़ में हम गिरफ्तार थे
गए रोज़ ख़यालात मेरे चुपचाप थे

मिल गए हैं जो अंजानी राह पर
न करो शिकवा दिलों की चाह पर
देखो न हमेंतुम यूँ कि अनजान थे
गए रोज़ ख़यालात मेरे चुपचाप थे

गए रोज़ खयालात मेरे चुपचाप थे
ज़िन्दगी के अजीब बड़े हालात थे
गए रोज़ ख़यालात मेरे चुपचाप थे

Scroll to Top