गरमी तेरी वाट लगे (Garmi Teri Waat Lage)

गरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगे

हवा गरम, है पानी गरम
सड़कें भी पड़ गयीं नरम
दहके सूर्य देवता नभ में
आफत ये कब होगी कम
जोहड़ सूखे सब खेत जले

गरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगे

राही झुलसे धुप तले
तनमन बन उपवन झुलसे
पानी से न प्यास बुझे,
पंखे में भी न चैन पड़े
त्राहि त्राहि गगन तले

गरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगे

ऊष्मा से जग थर्राया
तमतमाई हो इतना क्यों
भूल हुई है हमसे क्या
चरण पड़ें माफ़ी दे दो
तुमको हमारी हाय लगे

गरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगे

Scroll to Top