ठाल्ली जीजा (Thalli Jeeja)

जीजा जी बड़े अच्छे हैं,
सेल्फी में दिखते अच्छे हैं,
रिटायर हुए तो क्या हुआ,
घर में ही मीटिंग रखते हैं!

हीरो जैसे लगते हैं,
सीधे-सादे दिखते हैं,
रिमोट अगर पड़ जाए हाथ,
सीरियल किलर बन जाते हैं!

जीजा जी, ठाल्ली जी, बड़े ही अच्छे हैं,
उनके जैसा कोई नहीं,
जीजा जी, ठाल्ली जी, सबके सच्चे हैं,
पर चाय बिना कुछ बोलते नहीं!

सदा हंसते रहते हैं,
मुस्कुराते रहते हैं,
मिठाई बिन खुद रहते नहीं,
पर डाइट समझाते रहते हैं!

कहते, सेहत का ध्यान रखो,
तेल-मसाला सब कम करो,
खुद समोसे चार ठूंस के,
सबको लेक्चर देते रहो!

जीजा जी, ठाल्ली जी, बड़े ही अच्छे हैं,
उनके जैसा कोई नहीं,
हीरो जैसे लगते हैं,
खर्च करने की बारी में, चुप खिसकते हैं!

हम करते सम्मान, हमारे जीजा जी,
आप जियो हज़ारों साल, प्यारे जीजा जी,
बस वॉट्सऐप पर सुबह के मैसेज,
थोड़े कम भेजो, हमारे जीजा जी!

घर की हो प्लेबैक सिंगिंग,
सबकी करते पर्फेक्ट टाइमिंग,
शादी हो या जन्मदिन,
जीजा जी की स्पीच है अडिग!

फोटो में पोज़ बनाते हैं,
पुराने किस्से सुनाते हैं,
जब कोई पूछे, काम क्या है,
कहते हैं: परिवार संभालते हैं!

जीजा जी, ठाल्ली जी, बड़े ही अच्छे हैं,
उनके जैसा कोई नहीं, रिटायर हुए फिर भी
जवान, बस सीढ़ियां चढ़ते धीरे हैं जी!

जीजा जी बड़े अच्छे हैं,
बोलचाल में सबसे सच्चे हैं,
पुरुष नहीं जीजाजी हमारे, क्या?
अरे नहीं.. नहीं..
महापुरुष सरीखे लगते हैं

Scroll to Top