डरमीकूल

पसीना पोंछ रहा हूँ गर्मी मुझे लग रही है
देखो ज़रा मेरी शर्ट तो पूरी भीग गई है
एसी की ठंडक भी काम नहीं कर रही है
गर्मी जन-जन को यारो बेहाल कर रही है
मैं चिल हूँ पर गर्लफ्रेंड रूल कर रही है
गर्मी में मेरी डरमी को कूल कर रही है

उसकी बातों से मन खिलता जा रहा है
अंधे को ज्यों रिमझिम सावन बुला रहा है
मन की वादियों में जैसे बर्फ़ गिर रही है
मैं चिल हूँ गर्लफ्रेंड जो फूल कर रही है
गर्मी में मेरी डरमी को कूल कर रही है

अरे लो हँसते-हँसते मेरा पेट छू लिया है
वाह मेरे मौला आज तो दिन बन गया है
मैं नार्मल लेता हूँ हंस कर टाल देता हूँ
और छुए मुझे कॉलिग बेकरार रहता हूँ
जी करता है हम स्टेशन मिस कर जाएँ
मेट्रो लेकर कहीं हिमालय निकल जाएँ
बॉस का क्या है चाहे जितना मुँह बनाए
रेज़िगनेशन लिखकर चलते हैं जीयाले
उपरवाले जिंदगी ड्रीम-कूल लग रही है
मैं चिल हूँ गर्लफ्रेंड जो फूल कर रही है
गर्मी में मेरी डरमी को कूल कर रही है

Leave a Comment

Scroll to Top