इस दिल के ख्वाब सारे
तेरे नाम से सजें
तेरी बाहों में सनम हर
पल सुकूं से रहें
नींदों में भी बस तू ही
ख्वाबों में आए
तेरे तसव्वुर की शाम
दिल को भाए
तेरी झलक मिल जाए
ख़्वाबों को सजाऊँ
तू साथ हो जब मेरे
हर लम्हा चैन पाऊँ
तेरे साथ का अहसास
दिल में है समाया
तेरे बिना ज़िन्दगी
जैसे दर्द का साया
तेरी बातों में खोये रहें
तेरे ख्याल में डूबे
तेरे बिना ये ज़िन्दगी
हमें अधूरी लगे
तेरी झलक मिल जाए
ख़्वाबों को सजाऊँ
तू साथ हो जब मेरे
हर लम्हा चैन पाऊँ
