दिल की आवाज (Dil Ki Aawaaz)

सुख के दिनों में जो दर्पण दिखाए
रखे ज़मीन पर वह दिल की आवाज़ है
दुःख के समय में जो उम्मीद जगाये
टूटने नहीं देती वह दिल की आवाज़ है
संघर्ष में भी जो हाथ न छोड़े
भटकने नहीं देती वह दिल की आवाज़ है

दर्पण दिखाए जो हाथ थामे
गिरने न दे वो खुदा का पैगाम है
दिल की आवाज़ यानि
खुदा की आवाज़ है

लफ्ज सब मेरे भी दिल की आवाज़ हैं
सुनो न सुनो तुम हम सुनाते रहेंगे
भटकोगे गर या गिरने लगोगे
हाथ थाम कर राह दिखाते रहेंगे

दोस्त ये तुमको जगाते रहेंगे
कदम दर कदम राहें दिखाते रहेंगे

Scroll to Top