पिंजरे में टाइगर (Pinjre Men Tiger)

मैं फौजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
मेरी कमान बेअसर
मैं फौजी अफसर

मैंने सबको सावधान
विश्राम कराया
पीछे मुड़ परेड में
तेज़ चलवाया

तब से हूँ अकेला
कोई करीब नहीं आया
मैंने किसी को कभी
मुंह नहीं लगाया

ब्लडी बग्गर्स !
आई डोंट केयर

मैं फौजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
मेरी कमान बेअसर
मैं फौजी अफसर

सिविलियन्स से
मेरी ताल नहीं मिलती
घर में भी वही हैं
मेरी दाल नहीं गलती

माय ओनली सन
सेटल्ड इन यू एस
रेअर्ली कम्युनिकट
वी ईच अदर

माय फुट !
आई डोंट केयर

मैं फौजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
मेरी कमान बेअसर
मैं फौजी अफसर

फौज ने मुझको
बैटर माहौल दिया
गाड़ी बंगला फेम
सब अव्वल दिया

लॉ एंड आर्डर यहाँ
नो नामो निशान है
डिसिप्लिन किस
चिड़िया का नाम है

ब्लडी रास्कल्स
यू सी एवेरी व्हेअर

मैं फौजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
मेरी कमान बेअसर
मैं फौजी अफसर

टूट जाएगा अपन
झुकेगा नहीं साला
मर जाएगा शेर घास
नहीं खायेगा साला
तुमको आती नहीं
मेरी जाती नहीं
अकड़..

मैं फौजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
मेरी कमान बेअसर
मैं फौजी अफसर

शट-अप

Scroll to Top