दिल ने चाहे थे फुर्सत के रात दिन
लम्बी मगर यह फुर्सत जानलेवा हैदरवाजे पर जो देता है दस्तक बार बार
सुना है वो मेहमाँ जानलेवा हैपंछी नदिया पवन सब बहार खुश हैं
सिर्फ इंसां का निकलना जानलेवा हैमिलो, मगर फासले से अगर जरूरी है
कि साँसों की सरसराहट जानलेवा हैभगाते भगाते कहाँ ले आई ज़िन्दगी
जो पाया उसे छूना ही जानलेवा है
1 thought on “जानलेवा (JaanLeva)”
Comments are closed.

बहुत बढ़िया लिखा है।
गैरों की क्या अब अपनी हाथों पर शक करते हैं,
बार बार चेहरे छूने की आदत,
अब अपना चेहरा भी छूने से डरते हैं।