मिलूंगा इसी मोड़ पर (Milunga Isi Mod Par)

तेरी राह मुझ तक आती तो है
तेरी मंज़िल नहीं मैं मगर

आशना दिल मेरा तुझ पे है
जैसे गुंचा किसी डाल पर

मेरे तसव्वुर को है काफी यही
देख लेते हैं तुझे एक नज़र

खुदा सलामत रखे जहाँ तू रहे
ग़म का साया न हो सर पर

कल यहीं से होगी कहानी शुरू
जा रहे जिस जगह छोड़ कर

आज राहें भले हों जुदा अपनी
कल मिलूंगा इसी मोड़ पर

Scroll to Top