सरकारी हम बैंक(SHB)

सरकारी हम बैंक है न्यारा स्टाइल
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल
स्टाफ है कम हम पर लोड अधिक
पेंडिंग हैं हैं वैसे कल की फाइल्स
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल

लाइन में आ जाईये
समय नहीं? हमें क्या लेना
टोन आपका ठीक नहीं
शिकायत की धमकी मत देना
सुबह से धंसे कुर्सी में
डर है न हो जाये पाइल्स
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल

सरकारी हम बैंक है न्यारा स्टाइल
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल
स्टाफ है कम कस्टमर अधिक
पेंडिंग पड़ी हैं कल की फाइल्स
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल

मैनेजर बैठी केबिन में
बार बार बजाये घंटी
हर कस्टमर सीधा
मैनेजर को दे धमकी
नौकरी करी है बैंक की
नहीं की गुलामी है भाई
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल

सरकारी हम बैंक है न्यारा स्टाइल
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल
स्टाफ है कम कस्टमर अधिक
पेंडिंग पड़ी हैं कल की फाइल्स
वी वांट अवर कस्टमर्स टू स्माइल

Leave a Comment

Scroll to Top