एक हरकत हुई जो दो एपिसोड में हुई
एक लड़के ने झूठा रैपर मेट्रो वॉक से
बाहर उछाला जो नीचे ज़मीन पे जा गिरा
मैं यह सीन देखकर आगबबूला हो गया
पूरा राष्ट्रीय मोर्चा भीतर से उमड़ आया
मेरा ज़मीर देखो तो मंच पे चढ़ आया
बद्तमीज़, जाने ये घर पर कैसे होंगे
पढ़े-लिखे काहे के, ये अनपढ़ ही रहेंगे
इन्हें तो नंगा बर्फ पर लिटा कर कोड़े
पड़ने चाहिए
ऐसी बेहूदगी की कड़ी से कड़ी सज़ा
मिलनी चाहिए
तभी हम सुधरेंगे, देश सुधरेगा
हम डेमोक्रेसी के लायक नहीं हैं,
अँगरेज़ सही थे
मैं आंदोलन करने ही जा रहा था
कि देखा एक सुंदर कन्या ने झूठा
कॉफ़ी का गिलास उसी तरह से
उछाल दिया और नीचे जा गिरा
मैं देखता रह गया मगर मलाल नहीं हुआ
उसने मुझे एक नजर देखा, मुस्कुराई,
और भी अच्छा लगा
राष्ट्रीय मोर्चा दुम दबाकर भाग गया
ज़मीर मंच पर ही बेहोश गिर पड़ा
क्या अदा से गिलास फेंका है देखा!,
दिल ने मंच और माइक थाम लिया
कैसे माथे पर ज़ुल्फ़ आ गिरी वाह!
कमाल हो गया!
मैंने ज़मीर के मुंह पर छींटे मारे
पर करवट ले गया
मैंने दिल से कहा भाई ये दोगलापन, क्यों?
लड़के और लड़की में तूने भी फर्क किया
क्यों ये होने दिया?
दिल ने कहा भूल गया केमिकल लोचा
मेरे अज़ीज़ मेरे हमदम!
केमिकल उड़ गया है तो क्या! लोचा
तो जस का तस है हुक़म
