Humanity First

अनवरत बहती दुनिया में एक अमिट छाप अपनी भी हो
होनी के पन्नों में दाखिल कुछ भले कारज अपने भी हों

वह जीवन भी क्या जीवन है आये जग में और चले गए
जो हाथ भलाई के लिए उठें दो हाथ उनमें अपने भी हों

मानव रुप में जन्म लिया मानव हित के हम काम करें
तेरे कर से खुद के न केवल पूर्ण और स्वप्न भी हों

गांधी जी का समस्त जीवन परमारथ की गाथा है
‘पीर पराई जाने रे’ से उद्देश्य कुछ अपने भी हों

सुबह शाम माला जपते ईश्वर के दरस न पाते तुम
मानव सेवा माधव सेवा तुम नारायण अपने ही हो

अनवरत बहती दुनिया में एक अमिट छाप अपनी भी हो
होनी के पन्नों में दाखिल कुछ भले कारज अपने भी हों

Scroll to Top