किस्मत बदल गयी होती (Kismat Badal Gayi Hoti)

राह अगर वो न मुड़ गयी होती
राह अगर वो न मुड़ गयी होती
तो मंज़िल हासिल हो गयी होती

मंज़िल हासिल हो जाती अगर
मंज़िल हासिल हो जाती अगर
जो वो ज़ुल्फ़ संवर गयी होती

जो वो ज़ुल्फ़ संवर जाती अगर
जो वो ज़ुल्फ़ संवर जाती अगर
किस्मत अपनी बदल गयी होती

किस्मत अपनी बदल जाती गर
किस्मत अपनी बदल जाती गर
तो तू हमें हासिल हो गयी होती

राह अगर वो न मुड़ गयी होती
राह अगर वो न मुड़ गयी होती
तो मंज़िल हासिल हो गयी होती

तू हमें हासिल हो जाती अगर
तू हमें हासिल हो जाती अगर
वो राह अगर न मुड़ गयी होती

Scroll to Top