किस्मत मेहरबान है(KMH)

किस्मत मेहरबान है

तो गधा भी पहलवान है।

मगर…**

**एक चमचा…

साला, एक चमचा,

गधे को महान बता देता है।**

चापलूसी और भ्रष्टाचार,

पूरे सिस्टम को खा जाते हैं।

साला, एक चमचा,

गधे को महान बता देता है।

—

मत दिखाओ असलियत,

दिखाओ सिर्फ़ तकरार।

सुधरो मत,

बस करते रहो

अंधभक्ति की जय-जयकार।

वो सुबह,

कभी तो आएगी।

जब हक़ीक़त,

अंगड़ाई लेगी।

और तिलिस्म का गला,

घोंट देगी सच्चाई।

एक चमचा!

साला, एक चमचा,

गधे को महान बता देता है।

Leave a Comment

Scroll to Top