क्या करेगा व्हाट्सएप
और क्या करेगी एआई
खुशी बांटो है व्हाट्सएप
कहकहे लगाओ, व्हाट्सएप
शादी ब्याह त्यौहार कोई भी
सबको मनाए व्हाट्सएप
क्या हो कोई जो स्वर्ग सिधारे
मोबाइल अनाथ हो जावे
बेचारा मालिक याद में
शोक मनाए तब व्हाट्सएप
एक मित्र जा स्वर्ग सिधारा
व्हाट्सएप पर मैसेज पुकारा
दुख हुआ हमने भी फिर
शोक संदेश भिजवाया
बना कबूतर, व्हाट्सएप
सर्विस मैसेजों ने लेकिन
हमको कर दिया ध्वस्त
शोक संदेश के लिए की
रिक्वेस्ट “ऐड टू फ़ेवरेट्स?”
दिल बैठा जाता है अब
व्हाट इज़ दिस व्हाट्सप्प
ऐसे खेलना है व्हाट्सप्प तो
मेरा भी स्टेटस अपडेट
फीलिंग सैड इन मैयत
