गोरी की मटकी (Gori Ki Matki)

गोरी की मटकी गई है फूट
किस विधि पानी भर कै लावे
रोवै गोरी ऊँट प्यासा
ऊँट को पानी कौन पिलावे

चटक मटक मटकी गोरी की
मटक मटक थी चलती गोरी
फूटी मटकी गोरी अटकी
नई मटकी अब कैसे आवे
गोरी की सोलहों गई फुट
कोई उपाय नहीं सुझावे

गोरी की मटकी गई है फूट
किस विधि पानी भर कै लावे
रोवै गोरी ऊँट प्यासा
ऊँट को पानी कौन पिलावे

सर पटक पटक गोरी रोवे
झटक झटक रस्सी ऊँट तोड़े
गोरी देखे बाट हाट की
बैठ ऊंट की पीठ पे जावे
चटकीली मटकीली मटकी
नयी हाट से ले के आवे

गोरी की मटकी गई है फूट
किस विधि पानी भर कै लावे
रोवै गोरी ऊँट प्यासा
ऊँट को पानी कौन पिलावे

Scroll to Top