अब जाने दो ना (Ab Jane Do Na)

छोड़ो भी
अब जाने दो ना

वक़्त से पहले
भाग्य से ज्यादा
कभी किसी को
कहां मिला है

वक़्त की पूँछ
पकड़ कर रोना
छोड़ो भी
अब जाने दो ना

उर में उठती
बेचनी को
छोड़ो भी
अब जाने दो ना

ये दुनिया तब से है
जब तेरा
निशान नहीं था
दुनिया ऐसी ही तो है
इस सच से तु
अंजान नहीं था

खुद को नाहक
दोशी कहना
छोड़ो भी
अब जाने दो ना

समय बड़ा बलवान
है प्यारे
इससे आखिर
जीता कौन
खुद को यूं
भगवान समझना
छोड़ो भी
अब जाने दो ना

Scroll to Top