पिता कहते थे…

[Instrumental Intro: A single lonely piano note, leading into a soft, sad bansuri flute]

[Narrative – Deep emotional spoken word]
पिता अब नहीं थे
मगर उनके साथ के लम्हे
उनके कहे अलफ़ाज़ और नसीहत
उसके ज़ेहन में
एक एक कर आने लगे

[Verse 1 – Echoing father’s voice, warm and gentle]
अरे चोट लगी बेटे को!
गिरेगा नहीं तो उठेगा कैसे
उठेगा नहीं तो चलेगा कैसे
रोना है? रो ले, फिर से कर।

[Verse 2 – Father’s advice, conversational]
झूठ मत बोल। मम्मी की बात सुन।
धन्यवाद कहना सीख।
जो मिला है उसका अनादर मत कर।
हार गया तो क्या? कोशिश करते रहो।
औरों को कभी भी छोटा मत समझो।

[Verse 3]
दोस्त बनाना आसान है, अच्छे दोस्त मुश्किल से मिला करते हैं, समझे?
जो चीज़ तुम्हारी नहीं, उसे छूने से पहले पूछो।
संगत से ही पहचान होती है।
मोबाइल तो ठीक है कभी किताब भी खोल लो।

[Verse 4]
अच्छे बनो, कामयाब बनो दूसरों को ग़लत मत ठहराओ।
अपनी गलती मानने में शर्म कैसी?
गुस्से में लिया फैसला अक्सर गलत ही निकलता है।
नौकरी है ठीक है, सुकून भी तो चाहिए।
पैसा ज़रूरी है, मगर पैसा ही सब कुछ नहीं है।

[Instrumental Interlude: Melancholic strings and acoustic guitar strum]

[Verse 5 – Father’s voice getting soft and mature]
हम अगर कुछ कहते हैं तो तुम्हारे भले के लिए ही समझे?
माँ बाप आसमां से नहीं उतरे, वो भी इंसान हैं, दुनिया देखी है
घर पर भी तो समय दो, केवल जवाब मत दे।
घर चलाना टीमवर्क है। बच्चों को उड़ने दे।
हर बात में सलाह मत दे। तेरा अनुभव उनका भविष्य नहीं है।
शिकायतें कम कर, आशीर्वाद बढ़ा।

[Verse 6 – Deep wisdom voice]
बेटे शरीर जब ब्याज वसूलेगा तो दोस्त कम होते जाएंगे, सच्चे दोस्त बचे रहेंगे।
सब कुछ अपने हाथ में नहीं होता। माफ़ करना सीख। खुद को भी।
और जब मैं न रहूँ… बेटा,

[Bridge – Music slows down drastically, heavy silence, then soft piano]
दुनिया तुझे याद रखे या न रखे,
मगर जब रात को आईना देखे, तो नज़रें झुकानी न पड़ें।
ऊंचा उड़ो, इतना देख लेना तुम्हारे कारण किसी का दिल न दुखे?

[Outro – High emotional crescendo, tears in voice]
पिता जब ये सब कहते थे उसे कभी अच्छा नहीं लगा
मगर आज न जाने क्यों
वो ये सब याद करते करते…
फूट फूट कर रोने लगा!

[Ending: Fading bansuri solo with the sound of a deep breath or sigh]
[Fade out to silence]

Leave a Comment

Scroll to Top