वह लड़का कौन है (Wah Ladka Kaun Hai)

पुराने मकां की खिड़की से
हाथ हिलाता हुआ आवाज़ लगाता वो लड़का कौन है

गले में बस्ता लटकाये हुए
अनमना स्कूल जाता हुआ रोता वो लड़का कौन है

गलती का अहसास नहीं
मगर पापा की सजा से सहमा वो लड़का कौन है

अपनी दुनिया में मगन
चीज़ों को फेंकता पटकता हुआ वो लड़का कौन है

परिक्षा में केवल पास
होने पर सबके ताने सहता हुआ वो लड़का कौन है

किसी की परवाह नहीं
पर माँ की चिंता से चिंतित हुआ वो लड़का कौन है

पुराने मकां की खिड़की से
हाथ हिलाता हुआ आवाज़ लगाता वो लड़का कौन है

Scroll to Top