बॉस का ऑफिस सांप के बिल जैसा दिखता है
हर तरह का सर्प जहाँ बिन बिलबिलाए घुसता है
घर से लेकर ऑफिस जहर टपकाये चलता है
बॉस के रूम में मगर सीधे हो कर ही घुसता है
भाई खड़ा है मेट्रो में शायद सो रहा है
हेडफोन से हो सकता है गाना सुन रहा है
बोर्डरूम में बॉस की फोटो नज़र आती है
याद आता है अरे आज प्रेज़ेंटेशन देनी है
धर लेगा शूज़ तले तंग दिल बॉस जो गुप्ता है
बॉस का ऑफिस सांप के बिल जैसा दिखता है
हर तरह का सर्प जहाँ बिन बिलबिलाए घुसता है
घर से लेकर ऑफिस जहर टपकाये चलता है
बॉस के रूम में मगर सीधे हो कर ही घुसता है
भाई सो रहा है मेट्रो में टांगें पसार कर
सरकारी नौकर है दूर से आ जाता है नज़र
खर्राटे की घर से रेहड़ी लगा लाया है
अफसर के लिए हज़ारों बहाने ले आया है
काम आते ही ज़रा हाय मेरा सर दुःखता है
बॉस तो अपने काम बनाने में जुटा रहता है
बॉस का ऑफिस सांप के बिल जैसा दिखता है
हर तरह का सर्प जहाँ बिन बिलबिलाए घुसता है
घर से लेकर ऑफिस जहर टपकाये चलता है
बॉस के रूम में मगर सीधे हो कर ही घुसता है
एक फर्क है सांप अक्सर केंचुली बदलते हैं
बॉस के ऑफिस में लोग मुखौटा ओढ़ लेते हैं
सीधे होकर पहले अपने कपड़े सहलाते हैं
मुंह पर हाथ फेरकर सीधे हो कर जाते हैं
चमचा गिरी पर ही तो भइये अप्रैज़ल टिकता है
बॉस का ऑफिस सांप के बिल जैसा दिखता है
हर तरह का सर्प जहाँ बिन बिलबिलाए घुसता है
घर से लेकर ऑफिस जहर टपकाये चलता है
बॉस के रूम में मगर सीधे हो कर ही घुसता है
