मेरे राजा..

सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा
बेला में खीर खवाऊं मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

खावत खावत जो प्यास लगेगी
कोका कोला पिवाऊँ मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

खाय पी कै जब खेलन जाएगो
चांदी को झूला झुलाऊँ मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

झूलत झूलत जब थक जाएगो
डबल बेड पे सुवाऊँ मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

सोवत सोवत जो गर्मी लगेगी
ऐसी नयो लगवाऊं मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

ऐसी में तोय जो जाड़ो लगेगो
मखमल रजाई उढ़ाऊँ मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

सिदोसी जब तू ड्यूटी पे जाएगो
मारुती में छोड़ के आऊं मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा
बेला में खीर खवाऊं मेरे राजा
सोने को बेला मंगाऊं मेरे राजा

Scroll to Top