ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू (BMCHT)

ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू
सेलिब्रिटी से कम नहीं है तू
आइना देख खुद पे इतरा
ग़ज़ब पर्सनैलिटी है तू
ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू

सेलिब्रिटी के हैं चौबीस
घंटे तेरे पास कम नहीं हैं
मस्त खुश नजर आता है
मत सोच उसे गम नहीं है
वो सपना, रियलिटी है तू
ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू

जिस खुदा की वो मिट्टी है
तेरा परमपिता भी वही है
अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश,
वायु किसी की बपौती नहीं हैं
पंचभूत क्रिएटिविटी है तू
ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू

ज़िंदगी के इस सफर की
वक्त ही केवल सवारी है
क्या हुआ जो उसके पास
चार पहिये की फेरारी है
माँ से पूछ, कीमती है तू
ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू

ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू
सेलिब्रिटी से कम नहीं है तू
आइना देख खुद पे इतरा
ग़ज़ब पर्सनैलिटी है तू
ब्रो मस्त सेलिब्रिटी है तू

Leave a Comment

Scroll to Top