मतलब का मतलब (Matlab Ka Matlab)

मतलब का हर मतलब समझो क्या मतलब कहना छोडो
बिन मतलब कुछ नहीं होता हर मतलब के मायने तोलो

मेरा मतलब तू नहीं समझा क्या तेरा मतलब मैं नहीं जाना
बिन मतलब ही किसी गैर ने मतलब का मतलब भरमाया

मतलब का हर मतलब समझो क्या मतलब कहना छोडो
बिन मतलब कुछ नहीं होता हर मतलब के मायने तोलो

आ मिलकर हम तेरे मेरे मतलब के मक़सद को सोचें
मतलब के सही मायने लें मतलब का सही मतलब खोजें

Scroll to Top