मैं उकताय गयी (Main Uktaay Gayi)

सैया रिटायर भये सखी मैं उकताय गयी
तेरे भैया रिटायर भये आफत आय गयी

बैठे घर हुकम चलावें चाय पियें चार बार
खायवे मांगें हलुआ पूरी बैठी पकाय रही
सैया रिटायर भये सखी मैं उकताय गयी
तेरे भैया रिटायर भये आफत आय गयी

टीवी देखें फ़ोन में खोये सोफा पे सोवें
कछु कहो तो बैर लयी मैं उकताय गयी

सैया रिटायर भये सखी मैं उकताय गयी
तेरे भैया रिटायर भये आफत आय गयी

बेटा-बहु तें न कछु कहें दोस मेरे पे धरें
मायके जाय रही मैं आफत आय गयी

सैया रिटायर भये सखी मैं उकताय गयी
तेरे भैया रिटायर भये आफत आय गयी

Scroll to Top