मैं चला जाऊँगा…. (Main Chala Jaaunga)

मैं चला जाऊँगा किसी गुज़रे लम्हे की तरह
गया एक बार तो फिर लौटकर न आऊंगा

सेहरा किसी की ख़ुशी किसी के ग़म का
करके अपने नाम मैं ख़ाक हो जाऊँगा

थाम लो उसे जो अभी तुम्हारी मुट्ठी में है
हंसना रोना मनाना तुम्हें इसी पल में है

किसने देखा था लम्हा जो बीत गया कल
तुमसे मिलना मिलाना बस इसी पल में है

ज़ख्म ताज़ा हैं अभी इनकी आदत नहीं
ज़रा सूखने लगें तो बेशक चला जाऊँगा

मैं चला जाऊँगा किसी गुज़रे लम्हे की तरह
गया एक बार तो फिर लौटकर न आऊंगा

Scroll to Top