साउथ मोती बाग़ की मुटिहारिन(SMBM)

साउथ मोती बाग़ की मुटिहारिन
भरा बदन गोरा रंग गोल चिन
साउथ मोती बाग़ की मुटिहारिन

जींस और टी शर्ट वो पहनती है
सोसाइटी में वो उठती बैठती है
अंग्रेज़ी कमजोर हिंदी पतली है
मिक्स करके दोनों परोसती है
किरण नाम है कहलाती किम
साउथ मोती बाग़ की मुटिहारिन

शादीशुदा है किम दो बच्चे हैं
सरकारी बंगले में ये रहते हैं
पतिदेव… अरे नहीं सॉरी सॉरी
हब्बी एक सरकारी अफ़सर हैं

पढ़ाई? ज़्यादा नहीं पढ़ी है
साउथ डीयू कैंपस के पीछे की
कॉलनी के पीछे वाली बस्ती
किम जन्मी और पली बढ़ी है
सरकारी स्कूल से सीबीएसई
बारहवीं क्लास पास किया है
इसके अलावे रोहिणी में किसी
प्राइवेट इंस्टिट्यूट से डिप्लोमा
किया है इन डिजिटल मार्केटिंग
साउथ मोती बाग़ की मुटिहारिन
कचरा भैया टेक प्लीज़ डस्टबिन

अरे डोरबेल बज रही है, रुको
ओह हेलो किम आंटी इट्स यू…
अभी अभी आप की ही तारीफ़
कर रहा था. प्लीज कम इन..

बच गए!
ये हैं…
साउथ मोती बाग़ की मुटिहारिन

Leave a Comment

Scroll to Top