हाँ! मैं पैदल हूँ (Haan Main Paidal Hun)

हैलो! मैं पैदल हूँ
मैं चलता पैदल हूँ
मैं सोच समझकर चलता पैदल हूँ
सोचते रहो तुम मैं दिमाग से पैदल हूँ

मैं जो सवारी करूंगा
तुम अंदाज़े लगाओगे
मेरी औकात पर बेवज़ह
तुम अटकलें लगाओगे
मैं क्यों बताऊँ कि मैं आया पैदल हूँ
सोचते रहो तुम मैं दिमाग से पैदल हूँ

पैदल हूँ तो आज़ाद हूँ
बेफिक्री का मैं अंदाज हूं
मैं चलता हूं अपने लिए
जीता हूं तो खुद के लिए
फिर तुमसे मतलब कि क्यों पैदल हूँ
सोचते रहो तुम मैं दिमाग से पैदल हूँ

इल्म है तुम ना मानोगे
कैसे आया हूँ जरूर जानोगे
मेरे वजूद को तुम तोल दोगे
तुम कौन सा मोल दे दोगे
फिर क्यों तकरार कि मैं क्यों पैदल हूँ
सोचते रहो तुम मैं दिमाग से पैदल हूँ

हाँ! मैं पैदल हूँ
मैं चलता पैदल हूँ
मैं सोच समझकर चलता पैदल हूँ
सोचते रहो तुम मैं दिमाग से पैदल हूँ

Scroll to Top