हे प्रभु, हे नारायण, Oh God, मैं कर लूँ
अपनी ज़िंदगी का Profit and Loss चैक कर लूँ?
Brought Forward तो nil था,
Carry Forward कुछ कर लूँ?
क्या मैं कर लूँ?
Assets कुछ जमा की हैं मैंने,
Liabilities पल्ले में कुछ हैं,
Cash in Hand थोड़ा पड़ा है,
Bank में Balance भी सही है।
अगले जन्म के लिए रख लूँ?
प्रभु…?
हे प्रभु, हे नारायण, Oh God, मैं कर लूँ
अपनी ज़िंदगी का हिसाब किताब ठीक कर लूँ?
Sundry Debtors अच्छे लगते हैं,
Sundry Creditors जो हैं—
सोचता हूँ, Round Off कर दूँ?
क्या कहते हो?
हे प्रभु, हे नारायण, Oh God, मैं कर लूँ
अपनी ज़िंदगी का हिसाब किताब ठीक कर लूँ?
Goodwill थोड़ी बनाई है,
Property कुछ कमाई है,
Depreciation ने मगर खाई है,
इनका भी घटा-जोड़ कर दूँ?
क्यों?…
हे प्रभु, हे नारायण, Oh God, मैं कर लूँ
अपनी ज़िंदगी का हिसाब किताब ठीक कर लूँ?
कुल मिलाकर Balance Sheet अपनी,
प्रभु, बराबर है।
एक एक एंट्री पर मैंने खुद डाली
गहरी नज़र है
तू कहे तो Accounts
Audit के लिए भेज दूँ?
हे प्रभु, हे नारायण, Oh God, मैं कर लूँ
क्या कहते हो
