नयन मल्हार (Nayan Malhaar)

नीले नीले नैनों में
बना लूँ क्या ठिकाना
दिल बार बार बसना चाहे
इनमें दीवाना

नैना नैनों से मिल गए
नैनों की बतियाँ पढ़ गए
नैना नैनों से लागे
अब कुछ न सूझे आगे
दिल पे जादू कर गया
नैनों का मिलाना
दिल पे जादू कर गया
नैनों का मिलाना
दिल बार बार बसना चाहे
इनमें दीवाना

नीले नीले नैनों में
बना लूँ क्या ठिकाना
दिल बार बार बसना चाहे
इनमें दीवाना

नैना खोजते तुमको
नैनों का तुम काजल हो
बुझ जाते हैं ये नैना
जब नैनों से ओझल हो
नैनों का काजल देखो
नैनों से न बहाना
दिल बार बार बसना चाहे
इनमें दीवाना

नैनों का है ये वादा
इन मतवारे नैनों से
नैना जायेंगे जां से
न बिछड़ेंगे नैनों से
नैनों की चाहत एक दिन
देखेगा ज़माना
नैनों की चाहत एक दिन
देखेगा ज़माना
दिल बार बार बसना चाहे
इनमें दीवाना

नीले नीले नैनों में
बना लूँ क्या ठिकाना
दिल बार बार बसना चाहे
इनमें दीवाना

6 thoughts on “नयन मल्हार (Nayan Malhaar)”

Comments are closed.

Scroll to Top