पुश्तैनी मकां की खिड़की से
हाथ हिलाता हुआ आवाज़ लगाता
वह लड़का कौन हैगले में बस्ता लटकाये
बेमन से स्कूल जाता हुआ
वह लड़का कौन हैगलती का अहसास नहीं
पर पापा की सजा से सहमा हुआ
वह लड़का कौन हैअपनी दुनिया में मगन
चीज़ें फेंकता पटकता हुआ
वह लड़का कौन हैपरिक्षा में केवल उत्तीर्ण होने पर
सबके ताने सहता हुआ
वह लड़का कौन हैकिसी और की परवाह नहीं
पर माँ की चिंता से चिंतित हुआ
वह लड़का कौन हैपुश्तैनी मकां की खिड़की से
हाथ हिलाता हुआ आवाज़ लगाता
वह लड़का कौन है