दादू का सौवां जन्मदिन (Dadu Ka Sauvaan Janmdin)

दादू का आया सौवां जन्मदिन
दादू ने काटे दिन गिन गिन गिन
दहशत से भरा हर दिन

आये लोग बधाई देने
नाच गाना शोर शराबा
दादू तकते रहे कोने में
न जाने कब जाये सब छिन छिन
दादू का आया सौवां जन्मदिन
दहशत से भरा हर दिन

कदम किनारे पर लटके हैं
लहर न कोई बहा ले जाए
याद खुदा कभी कर ले तो
कब्र का मुंह खुल जाए
दादू को ले जाये जिन्न
दादू का आया सौवां जन्मदिन
दहशत से भरा हर दिन

Scroll to Top