फलक से तारे लाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
चाँद पर घर बनाना चाहता हूँ अगर मंज़ूर हो तो

तुम्हारे गेसुओं की स्याही ले कर रात उतरी
नूर-ऐ-नज़र से बहकी फ़िज़ा है और निखरी
नूर-ऐ-नज़र से बहकी फ़िज़ा है और निखरी
ज़रा काजल चुराना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
लबों पे शेर पढ़ना चाहता हूँ अगर मंज़ूर हो तो

फलक से तारे लाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
चाँद पर घर बनाना चाहता अगर मंज़ूर हो तो

तुम्हारी हर अदा पर आह भरते इश्क़ वाले
बहुत होंगे नज़र और गेसुओं पर मरनेवाले
बहुत होंगे नज़र और गेसुओं पर मरनेवाले
कलम सर मैं कराना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
इश्क़ में जां से जाना चाहता हूँ अगर मंज़ूर हो तो

फलक से तारे लाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
चाँद पर घर बनाना चाहता अगर मंज़ूर हो तो

तुम्हें बरसों से पूजा है दिल तुम्हें चाहता है
सलामत तुम रहो बस ये दुआ माँगता है
सलामत तुम रहो बस ये दुआ माँगता है
खुदा तुमको बनाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
कलीमे तुमपे पढ़ना चाहता हूँ अगर मंज़ूर हो तो

फलक से तारे लाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
चाँद पर घर बनाना चाहता अगर मंज़ूर हो तो

हमें मालूम है कि इश्क़ ये आसां नहीं है
आग के दरिया में तैरना हमें आता नहीं है
आग के दरिया में तैरना हमें आता नहीं है
मैं हद से गुज़र जाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
दुल्हन तुमको बनाना चाहता हूँ अगर मंज़ूर हो तो

फलक से तारे लाना चाहता हूँ तुम्हें मंज़ूर हो तो
चाँद पर घर बनाना चाहता अगर मंज़ूर हो तो

If You Would Say Yes

f you would say yes,
I’d fetch the stars from the heavens above.
If you would only say yes,
I’d build you a home on the silver moon.

When night descended, it borrowed ink
From your flowing tresses.
The air, enchanted by the light of your gaze,
Swayed wild and blossomed in grace.
If you’d allow me,
I’d steal a trace of your kohl
And ink poems on my lips—
If you’d only say yes.

If you would say yes,
I’d fetch the stars from the heavens above.
If you would only say yes,
I’d build you a home on the silver moon.

They say lovers have sighed for every glance of yours,
Many have fallen for your eyes and those flowing strands.
But I wish to place my head before your throne,
Offer my life to love itself—
If you would only say yes.

I’ve worshipped you for years,
My heart has always belonged to you.
May you stay safe—this is all I pray for.
If you would allow,
I’d carve you into divinity,
Recite sacred verses in your name—
If you’d only say yes.

We both know—
Love isn’t a gentle road.
Swimming in fire isn’t something I’ve mastered.
But I’m ready to cross every line—
If you’d only say yes.
I want to make you my bride—
If you’d only say yes.

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *