चलो ऐसे ही खेलें (Chalo Aise Hi Khelen)

चलो ऐसे ही खेलें
ना तुम हमसे बात
करो ना हम बोलें
चलो ऐसे ही खेलें

आतेजाते रहें अंजान
न कुछ बोलो तुम
और न बोलें हम
जब नैनों से नैन मिलें

चलो ऐसे ही खेलें
ना तुम हमसे बात
कहो ना हम बोलें
चलो ऐसे ही खेलें

कसम है तुमको जो
याद करो वो मुलाक़ात
मन मिलने को आतुर होगा
दिल की धड़कन बढ़ जायेगी
आंखें गीली मत करना
जब न चैन मिले

चलो ऐसे ही खेलें
ना तुम हमसे बात
कहो ना हम बोलें
चलो ऐसे ही खेलें

सच कहें! बुरा लगता था
तुम सच छुपाकर जो
नया बहाना देते थे हर बार
चुप रह जाते थे हम मगर
अच्छा नहीं लगता था

उस पर तुर्रा ये कहीं
बुरा न लग जाये तुमको
चुप रहते जाने देते थे हर बार
सह जाते थे चाहे
अच्छा नहीं लगता था

पानी गुज़र गया सर से
तुम्हें मुबारक खेल जो खेले
अब हम भी हैं तैयार
चलो ऐसे ही खेलें

चलो ऐसे ही खेलें
ना तुम हमसे बात
कहो ना हम बोलें
चलो ऐसे ही खेलें

आते जाते रहें अंजान
न कुछ बोलो तुम
और न बोलें हम
जब नैनों से नैन मिलें

Scroll to Top