गोरी की मटकी गई है फूट
किस विधि पानी भर कै लावे
रोवै गोरी ऊँट प्यासा
ऊँट को पानी कौन पिलावेचटक मटक मटकी गोरी की
मटक मटक थी चलती गोरी
फूटी मटकी गोरी अटकी
नई मटकी अब कैसे आवे
गोरी की सोलहों गई फुट
कोई उपाय नहीं सुझावेगोरी की मटकी गई है फूट
किस विधि पानी भर कै लावे
रोवै गोरी ऊँट प्यासा
ऊँट को पानी कौन पिलावेसर पटक पटक गोरी रोवे
झटक झटक रस्सी ऊँट तोड़े
गोरी देखे बाट हाट की
बैठ ऊंट की पीठ पे जावे
चटकीली मटकीली मटकी
नयी हाट से ले के आवेगोरी की मटकी गई है फूट
किस विधि पानी भर कै लावे
रोवै गोरी ऊँट प्यासा
ऊँट को पानी कौन पिलावे