गर्मी में झुलस जाना और जो
फिर हो जाए बारिश का आना
यह ऐसा समीकरण है जैसे कि
मम्मी चप्पल ले तबीयत से कूटे
फिर पापा से शिकायत लगाये
पापा गुस्से में बना दें हमें मुर्गा
और मौसी अचानक आ जाए
बस बिना कुछ कहे सुने हमें
दोनों के गुस्से से बचा ले जाए
फिर गले लगा कर दुलार करे
और दोनों को डांट लगाए
न मम्मी ही कुछ बोल सके
और पापा शर्मिंदा हो जाएँ
फिर सब लग जाए बातों में
खो जाए बचपन की यादों में
मौसी और मम्मी दोनों खोएं
हमारी भी बंद होवे सुबकाई
मिट जाए चप्पल की सिकाई
और फिर खेलने भाग जाना
गर्मी है बुआ चाचा और फूफा
तो बारिश हैं मौसी और मामा
मम्मी बसंत तो पापा पतझड़
नानी है जैसे सुहावनी शरद
Title: When Summer Turns to Rain
Getting scorched by summer’s rage,
Then suddenly, a soft, sweet rain…
It’s like this one crazy equation:
Mom’s flying slipper meets full frustration—
And just when you think you’ve met your fate,
Mausi walks in.
No words. No warning. Just magic.
She lifts you from the battlefield,
Tucks you in a warm embrace,
Scolds Mom with loving grace.
Then both drift into stories of old—
Their childhood, the secrets they still hold.
And I?
I sniffle once, then twice,
Then vanish into the streets outside.
Game on.
Summer is Chacha, Bua, and Fufa—
Loud, heated, strict with love.
Rain is Mausi and Mamu—
Sudden, tender, cool above.
Mom is spring—stern yet sweet.
Dad, the autumn—quiet, complete.
And Nani…
Nani is winter’s softest breeze—
A calm that makes all troubles freeze.