Abort Abandon Retry

आओ खेलो मेरे ज़ज़्बात से फिर एक बार
शिकवे शिकायतों का दौर फिर से एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो न फिर से एक बार

वक्त की धुंध में गुम हुए तुम बटुए की तरह
तोड़ डालो दिल जोड़ूँ टुकड़े फिर से एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो न फिर से एक बार

हर बात पर याद आता है रूठ जाना तेरा
रूठ जाओ मनाऊं तुम्हे मैं फिर से एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बार

मुहब्बत का मैं सितारा था कभी तुम माहताब
बेवजह तारीफों के पुल बाँधें फिर एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बार

जैसे हालात ने लिख डाली थी जुदाई अपनी
उन लकीरों को मिटाकर देखें फिर एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बार

कह दानिशमंद छला है ज़माने ने हर दफा
नादानियों का दौर चलाएं फिर से एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बार

हर शै है हासिल मगर दिल का नगर खाली है
तेरे ग़म से ही सही, आबाद हो फिर एक बार

Abort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बार

Scroll to Top