मैं अपनी जिंदगी का हीरो हूँ
काश जिंदगी फिल्म का परदा होती
नाटक तो अब भी होते हैं
बस मैने कई हीरोइनें बदल ली होतीं
काश जिंदगी फिल्म का परदा होतीसारे मुश्किल काम बॉडी डबल से करवाता
अपने हिसाब से कैमरा एंगल सेट करवाता
लाइफ मौज मस्ती में कट गई होती
काश जिंदगी फिल्म का परदा होतीमुंह उठाकर कभी भी ऑफिस चले जाता
बॉस साइड कलाकार मेरा एहसान मनाता
विलेन जितने होते धुलाई कर दी होती
काश जिंदगी फिल्म का परदा होतीहीरो के लिए सीन सेट हो जाते हैं
बूढ़े हीरो शटर के नीचे से फिसल आते हैं
मैंने भी एवरेस्ट से छलांग लगा दी होती
काश जिंदगी फिल्म का परदा होतीजिंदगी कोई पर्दा नहीं हकीकत है
हर शै की चुकानी भारी कीमत है
हीरो आप मगर आप सुपर मैन नहीं
हनुमैन बेटमैन या स्पाइडर मैन नहींयहां हर सीन खुद ही जमाना पड़ता है
सेट और कैमरा एडजस्ट नहीं होता है
मौत मगर कितनी आसां हो गयी होती
‘दि एन्ड’ से अगर ट्रेजेडी हटा दी होती
काश जिंदगी फिल्म का परदा होती
If life were..
If life were just a movie screen,
I’d change heroines, change the scene.
All my stunts? A body double,
Every camera, tuned to my struggle.Office? A set—I’d drop by late,
The boss, my sidekick, second-rate.
Villains punched, in dramatic light—
If life were film, I’d always fight.Old heroes slide beneath garage doors,
I’d jump Everest, break all scores.
My days a montage, carefree and neat—
If only life had a cinematic beat.But life, dear friend, is no movie tale,
Each frame costs more than it can entail.
You’re the hero, yes—but no Superman,
No cape, no wings, just a working man.Here, scenes don’t wait for you to call,
You build the set, or you take the fall.
And death?—Oh what a breeze it’d be,
If we could cut the tragedy from ‘The End’, you see…