भूखे पेट तो न सोता था वो
पेट काट कर तो न जीता था वो
मगर सोचकर खर्च करता था वो
माँ की लीक पर ही चलता था वो

बचाने की उसकी इंतेहा देखिये
बन्दे के दिल का ज़ज़्बा तो देखिये
AI से इमेज कम ही बनवाता था
कि कहीं AI के रंग कम हो जाएँ
रंगों का स्टॉक ख़त्म न हो जाए

उसे समझ नहीं आता था AI जो
इतने रंगों से इमेज बना लाती है
किस दूकान से खरीद लाती है
हमारे घर के पेंट कि एक बकेट
तो दो हज़ार रुपये की आती है

किसी ने कहा AI मेँ जो रंग हैं
आँखों का धोखा है AI बेरंग है
रंग… क्या आंखों का धोखा हैं?

तो रंग क्या आँखों का धोखा हैं
क्या वह रंग आँखों का धोखा है
जो पुती हुई दीवार को छूते ही
हमारे भीतर कुछ रंग देता है?

घर की दीवार पर जो रंग है,
वो महज़ पेंट नहीं — यादें हैं।
कभी माँ के हाथ की छाप,
कभी बच्चे की ऊँगली से बनी
वो मासूम परछाइयाँ हैं।

हम जब दीवार को छूते हैं,
तो क्या हम रंग को छूते हैं,
या छूते हैं उस केमिकल को
जिसमें हमारा आज सूख रहा है

AI का रंग — स्क्रीन पर उगता है,
चार के चार कोने में फैला मगर कैद
वो चमकता है, लुभाता है, मगर
गुज़रते ही स्लाइड — खो जाता है।

दीवार का रंग — सालोंसाल धूप,
धूल, और धड़कनों को सहता है,
फीका वो भी पड़ता है,मगर
कुछ साल तक कायम रहता है

मगर एक रंग है जो ठहरता है
सालोंसाल ताउम्र चलता है
सांस रहे तब तक चलता है
रिश्तों के रंग से रंग रिसता है

हमारी आँखें रंग देखती हैं,
हमारा मन रंग जीता है।
तो असली रंग कौन सा है?
जो स्क्रीन पर चमकता है?
जो दीवार पर ठहरता है ?
या जो यादों में बसता है?
रंग जो रिश्तों से रिसता है!

The Colors of AI

He never slept hungry,
Never lived miserably—
But always counted before he spent,
Following the path his mother had etched.

He rarely used AI to make images,
Afraid the colors might run out.
He didn’t understand
Where AI even bought those hues.
Back home, a paint bucket costs two thousand rupees.

Someone said,
AI’s colors are just an illusion.
Artificial intelligence has no real hues.

But are colors really just an illusion?
When we touch painted walls,
Is it just chemicals we feel,
Or the warmth of our living memories?

A wall’s color is not just pigment—
It’s the handprint of a mother,
The smudge of a child’s finger.

AI’s color lives on the screen,
It glows, captivates—then vanishes.
The wall’s color weathers storms,
Yet stands for years.

But there’s a color that lingers
Long after the walls fade,
Long after screens go dark—
The color of relationships.

Eyes may see color.
But the heart—
It lives it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *