सोचा था मैं मर जाऊंगा खुद या फिर दर्द को हराऊंगा
जान ले लूंगा इसकी मैं या फिर खुद मैं जान से जाऊंगा
रोज़ सामने आने वाले पैंतरों से इसके डर जाता था मैं
सह लेता था सब पहले अपनी चालें सोचा करता था मैं
अब मगर रावण की नाभि में आखिरी तीर चलाऊंगा मैं
टेढ़ी इस दास्तां को आखिरी मुकाम तक पहुंचाऊंगा मैं
दर्द को दर्द का एहसास क्या होता है आज बताऊंगा मैं
इसे हराने को काई बार जान पर अपनी खेल गया हूँ मैं
इज़्ज़तें शोहरतें हसरतें खुद की दांव पर खेल गया हूँ मैं
मैं युधिष्ठिर आज दुर्योधन को रण में धूल चटाऊंगा मैं
कभी सोचता हूं सारा दिन इससे जो रोज लड़ता हूं मैं
घर से इसे बाहर करने की जुगत सोचता रहता हूँ मैं
दर्द जो चला गया तो वक्त कम्बख्त कैसे बिताऊंगा मैं
सोचा था मैं मर जाऊंगा खुद या फिर दर्द को हराऊंगा
जान ले लूंगा इसकी मैं या फिर खुद मैं जान से जाऊंगा
Cruel designs
I thought I’d let myself die, or defeat this pain inside,
Should I take its life tonight, or let my own soul slide?Each day I flinched at its sly, cunning, cruel designs,
I endured, I planned my moves under troubled skies.But now I’ll shoot the final arrow in Ravan’s core,
I’ll take this twisted tale to where endings roar,
I’ll make Pain feel what pain is for—let it bleed forevermore!To defeat it, I’ve bet my life not once but many times,
My pride, my dreams, my name—all placed on the line,
I am Yudhishthir today—in this war, I’ll make Duryodhan mine!Sometimes I wonder all day—who is this demon I fight?
Scheming how to throw it out with all my might,
But if this pain ever leaves—how will I survive the silent nights?I thought I’d let myself die, or defeat this pain inside,
Should I take its life tonight, or let my own soul slide?