लगा था कि शायद
मैं भूल गया हूँ तुमको,
लगा था कि तुम चले गए हो
और लौटकर नहीं आओगे।
दिल में
एक अजीब-सा सन्नाटा था,
जैसे कोई वीराना
खुद को ही सुन रहा हो।
आज लेकिन,
जब तुम्हारा दीदार हुआ,
दिल में दबी यादों का
एक गुबार उठ खड़ा हुआ।
जेहन के
कोने-कोने में हलचल हुई,
धड़कन फिर
तुम्हारी यादों को
संजोने लगी।
न जाने क्यों
मैं इस तरह बेबस हो जाता हूँ—
तुम सामने आते हो
और मैं
खुद से ही खो जाता हूँ।
पुरानी शराब के नशे जैसे तुम हो—
लगता है
छोड़ दिया है मैंने उसे,
पर जाम देखते ही
हर कसम
से मुंह फेर लेता हूँ मैं।
Perhaps..
I thought, perhaps,
I had forgotten you.
I thought you were gone,
and would never return.There was
a strange silence in my heart—
like an abandoned place
listening only to itself.But today,
when I saw you again,
a cloud of buried memories
rose inside me.Restlessness stirred
in every corner of my mind,
and my heartbeat
began once more
to gather your memories.I don’t know why
I become so helpless this way—
you appear before me,
and I lose myself
to myself.You are like the intoxication of old wine—
it feels as though
I have given it up,
yet the moment I see the glass,
I turn my face away
from every promise I made.