Mission बासी रोटी..

आज मेरी Logical Unit गाय की
Processing Unit से टकरा गई।
उसे पता नहीं था कि वह अगर गाय है
तो मैं Logical Smart Guy हूँ।

अब हुआ क्या, इस पर आता हूँ।

आपको तो पता ही है कि गाय की
रोटी का Delivery Boy कौन होता है।
वो जनाब पति है जो थक के सोता है
और भोर भये जल्दी उठ जाता है
नाना प्रकार की Deliveries के लिए—
दूध, ब्रेड, मक्खन और गाय की रोटी।

क्यों? दर्द की आह की स्माइल!

एक और बात।

गाय अक्सर बासी रोटी का Order
Accept करने से मना कर देती है।
हाँ! मेरे First Customer ने मुझको भी।

तो मेरी CPU, यानी पत्नी,
एक Gift Hamper में गुड़
रोटी के बीच में रख देती है।
गाय यह वाला Offer नहीं
ठुकरा पाती है और Return Policy
की सभी Conditions भूल जाती है।

मेरी Logical Unit ने बताया
कि गुड़ रोटी के Center में फँसा था।
पहली गाय Gift Hamper की
महक नहीं ले सकी, तो उसने
Offer Prima Facie
ठुकरा दिया।

इस तरह सीधे-सीधे मेरे मुँह पर
मेरे Talent को ठेंगा दिखा दिया।

मेरे Ego को ठेस तो लगी मगर
Logic बीच में आ गया।
अंदर से आवाज़ आई—

“You are talented. You can do it!”

और मैं शांत हो गया।

मैंने अपनी Intensive Coding Skills
इस्तेमाल कीं और गुड़ को
Hunter’s Prey बना दिया। यानी
गाय को महक ललचाए, मैंने
Conditional Loop लगा दिया।

अब मेरा Program अगली गाय
के लिए Launch होने वाला था।

Ten, Nine, Eight, Seven, Six, Five, Four, Three, Two, One… Hit!

वाह! मेरी बासी रोटी गाय के पेट में
Launch हो गई थी।

Thank God!

गाय के पेट में छुपे Aliens ने
मुझे Signals दिए और गाय ने Smile

मुझे खुशी हुई, Guys, कि मेरी और मेरी CPU
की इस खोज से गाय प्रजाति को

Probiotic, Fermented and Carbohydrated Food Resources मिलेंगे!

आह भगवान,

I Have Done My Bit!

End Loop.

Leave a Comment

Scroll to Top