चलता फिरता एटीएम (CFATM)

मुझे बाप न कहो शादी में

मैं हूँ चलता फिरता एटीएम

इनका शुरू होने जा रहा

जीवन मेरी सेविंग ख़तम

बैग जो मैंने  लटकाया है

चश्मा नाक तक आया है

फिरता जो मैं मारा मारा

असल में छुपता हूँ बेचारा

टेंट का बिल हलवाई  का

घोड़ी  बरात  चढ़ाई का

अपने हाथों से लुटा  रहा

धन आजीवन कमाई का

सब खुश हैं मेरे होश गुम

मुझे बाप न कहो शादी में

मैं हूँ चलता फिरता एटीएम

इनका शुरू होने जा रहा

जीवन मेरी सेविंग ख़तम

उसके बाद भी तुर्रा  यह

जैसे ही मैं बढ़ाऊं कदम

हर कदम पर  दो शगन

दामाद  और जीजाजी ने

कर रखा है नाक में दम    

मुझे बाप न कहो शादी में

मैं हूँ चलता फिरता एटीएम

इनका शुरू होने जा रहा

जीवन मेरी सेविंग ख़तम

रिश्ता रुकाई गोद भराई

रिंग सेरेमनी डोली उठाई

जितनी रस्में दुनिया भर की

सब मुझ पर हैं आज़माई

नाचो रिश्तेदारो मिल कर

जेब की मेरी शामत आई

लो हो गए रसगुल्ले ख़तम

मुझे बाप न कहो शादी में

मैं हूँ चलता फिरता एटीएम

इनका शुरू होने जा रहा

जीवन मेरी सेविंग ख़तम

मैं अकेला ही चल रहा था

मंज़िले ज़ानिब मगर लोग

इतने आ जाएंगे  नहीं थी

खबर,  पड़ेगी चाय कम

मुझे बाप न कहो शादी में

मैं हूँ चलता फिरता एटीएम

इनका शुरू होने जा रहा

जीवन मेरी सेविंग ख़तम

Leave a Comment

Scroll to Top