बदलाव सिर्फ एक जुआ है अनिश्चितता का अँधा कुआँ है
नए को पकड़ो पुराना छूटे पुराना पकड़ो नया जा फिसलेनए में निहित है जहाँ आकर्षण पुराने में रमता है दर्शन
नए में नवीनता का नशा है मगर पुराने से जुड़ा है राब्तानए में असफलता का डर पुराने पर कमज़ोरी की नज़र
बहुमूल्य होते हैं:
पुराने यार पुराना प्यार
पुराने गीत पुराने मीत
पुराना घी पुराना चावल
पुरानी शराब पुरानी किताबपर आकर्षित करते हैं:
नए कपडे नए रिश्ते
नए तेवर नए जेवर
नयी गाड़ी नयी सवारी
नया घर नया हमसफरबहुत सताते हैं
पुराना रोग पुरानी रंजिशमगर काटते हैं:
नए जूते नए कुत्तेसमझ नहीं आता
किसे सहेजें किसको छोड़ेंनए पुराने दोनों के हैं
अल्हैदा चमक और जोखिमनया है नौ दिन तो पुराना सौ दिन
गज़ब कन्फ्यूज़न !बदलाव सिर्फ एक जुआ है अनिश्चितता का अँधा कुआँ है
नए को पकड़ो पुराना छूटे पुराना पकड़ो नया जा फिसले
