[Intro]
अरे भैया, ज़रा संभल के—पीछे गड्ढा है!
बच के, बच के, बच के!
[Chorus]
[Lead]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
[Park Walkers]
पार्क में कई भाई-बंधु, अब सुल्टे चलने लग गए
[Lead]
समझ आ गया जल्दी कि ये दुनिया ही उलटी है
[Park Walkers]
अब तक जो सीखा, नतीजे गलत निकलने लग गए
[All]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
[Verse 1]
बापू कहते-कहते मर गए, बेटा सीधे हो जाओ
दुनिया उलटी है, मगर तुम तो बाज़ आ जाओ
बापू के सारे ताने खरे उतरने लग गए, क्यों?
[Chorus]
[Lead]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
[Park Walkers]
पार्क में कई भाई-बंधु, अब सुल्टे चलने लग गए
[Verse 2]
भेजे की तो पहले से ही तेरे चूलें हिली हुई थीं
साधु बाबा ने बात कितनी जल्द समझ ली थी
[Heroic Lift]
दुनिया पैर पड़ेगी जो तुम उल्टा चलने लगोगे
चल-चल के ऐसे किसी की कुर्सी हथिया लोगे
[All]
सीधे चलते देख अपने भी छाले पड़ने लग गए
[Chorus]
[Lead]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
[Park Walkers]
पार्क में कई भाई-बंधु, अब सुल्टे चलने लग गए
[Verse 3]
न घर के ही हो अब, न घाट के बचे हो—है न?
मित्र-मंडली गायब, बस अब खाट के बचे हो—है न?
पोते-पोती को छोड़ते, कैब ड्राइवर बनने लग गए
[Chorus]
[Lead]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
[Park Walkers]
पार्क में कई भाई-बंधु, अब सुल्टे चलने लग गए
[Verse 4]
बॉस की डाँट से तो जैसे-तैसे निजात पाई थी
वीआरएस ले ली थी, कि ईगो न चल पाई थी
बीवी से झगड़ा कर उसको चुप करा देते हो
[Breakdown]
वो कौन है जिससे…
दिल ही दिल में डरने लगे?
[Knowing Pause]
[Final Chorus]
[Lead]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
[Park Walkers]
पार्क में कई भाई-बंधु, अब सुल्टे चलने लग गए
[Lead]
समझ आ गया जल्दी कि ये दुनिया ही उलटी है
[All]
अब तक जो सीखा, नतीजे गलत निकलने लग गए
[All]
पचपन के नहीं हुए, अभी से उल्टे चलने लग गए
पार्क में कई भाई-बंधु, अब सुल्टे चलने लग गए
[Outro]
पीछे देखो, आगे बढ़ो—अरे, कोई पकड़ो इनको!