हसीना पश्मीना(HP)

हसीना पश्मीना पहन कर जा रही है!
(Spoken, sharp) अब तू रिपीट करेगा!
हसीना पश्मीना पहन कर जा रही है!
(Spoken, indifferent) तो क्या?

बैग से पैकेट निकाल रही है,
बैग से पैकेट निकाल कर वो…
बादाम चबा रही है!

इसमें क्या बात है!
ये तो अच्छी बात है!

हसीना पश्मीना पहन कर जा रही है,
बैग से पैकेट निकाल कर बादाम चबा रही है,
धीरे-धीरे उसका अर्क अपनी नसों में मिला रही है,
और अपना खून बढ़ा रही है!

नॉर्मल है, नई बात क्या है!
इसमें नई बात क्या है!

हसीना पश्मीना पहन कर जा रही है,
बैग से पैकेट निकाल कर बादाम चबा रही है,
धीरे-धीरे उसका अर्क अपनी नसों में मिला रही है,
और अपना खून बढ़ा रही है!
वो फोन पर किसी से बात बना रही है,
और सुनने वाले की क्लास लगा रही है!


कोई पर्सनल मैटर होगा!
बोर मत कर!

वो अपना तो खून बढ़ा रही है मगर,
सामने वाली पार्टी का खून जला रही है,
बी.पी. बढ़ा रही है!

हसीना पश्मीना पहन कर किसी को,
भरी सर्दी में दिला रही है…

पसीना!

इधर बादाम मुक रहे हैं,
उधर दूभर हो रहा है बन्दे का…
जीना!
कमीना!

Leave a Comment

Scroll to Top