आओ खेलो मेरे ज़ज़्बात से फिर एक बार
शिकवे शिकायतों का दौर फिर से एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो न फिर से एक बारवक्त की धुंध में गुम हुए तुम बटुए की तरह
तोड़ डालो दिल जोड़ूँ टुकड़े फिर से एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो न फिर से एक बारहर बात पर याद आता है रूठ जाना तेरा
रूठ जाओ मनाऊं तुम्हे मैं फिर से एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बारमुहब्बत का मैं सितारा था कभी तुम माहताब
बेवजह तारीफों के पुल बाँधें फिर एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बारजैसे हालात ने लिख डाली थी जुदाई अपनी
उन लकीरों को मिटाकर देखें फिर एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बारकह दानिशमंद छला है ज़माने ने हर दफा
नादानियों का दौर चलाएं फिर से एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बारहर शै है हासिल मगर दिल का नगर खाली है
तेरे ग़म से ही सही, आबाद हो फिर एक बारAbort तुमने कर दिया Abandon मैं हो गया
Retry का बटन दबा दो फिर से एक बार
