मेरी सैलरी का केला है.

मैं बंदर हूँ मेरे सामने केला लटक रहा है
जितना भागता हूँ उतना दूर हट जाता है
मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है

मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है

जिसके पीछे बंदा बंदर सा उछल रहा है
मदारी के डमरू पर मैं उठ चल देता हूँ
लैपटॉप पर सारा दिन logged-in रहता हूँ
मदारी मुझे बाँध कर रस्सी पे नचा रहा है
नाचता हूँ मैं और मज़ा उसको आ रहा है

मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है
मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है

एक दिन सोचा छोड़ सब दूर निकल जाऊँ
घुमूँ फिरूँ मौज मस्ती से खूब मज़े उड़ाऊँ
कैसे मगर करूँ हजार डेली का मामला है
छोटा ही सही मगर केला तो लटक रहा है

मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है
मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है

केले की खातिर बीवी घर में टिकी हुई है
पापा अच्छे हैं देखो बच्चों से कह रही है
वरना अब तक मयके निकल गयी होती
टांगों में मेरी मदारी की लाठी फँसी होती
कहता वो जमूरे बीवी कब लेने जा रहा है

मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है
मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है

मैं बंदर हूँ मेरे सामने केला लटक रहा है
जितना भागता हूँ उतना दूर हट जाता है
मेरी सैलरी का केला है केले सी सैलरी है
केले सी सैलरी है मेरी सैलरी का केला है

Leave a Comment

Scroll to Top