अलविदा गतवर्ष

कुछ खट्टी मीठी यादें दे वर्ष इतिहास में लौट चला
नववर्ष की खुमारी में गयावर्ष अलविदा बोल चला

कुछ ख्वाब हैं पूर्ण हुए कुछ काम अधूरे बाकी हैं
कुछ नए यार मिलेंगे पर बिछड़ गए कुछ साथी हैं
नयी उमीदें नए स्वप्न मन में जगा कर लौट चला
नववर्ष की खुमारी में गयावर्ष अलविदा बोल चला

सही काम को जारी रख ग़लत हुए उन्हें सही करो
नए साल से ऊर्जा ले कर कर्मवीर बन कर उभरो
कल का दिन है मुट्ठी में देकर भरोसा दौड़ चला
नववर्ष की खुमारी में गयावर्ष अलविदा बोल चला

आओ यार मिलकर बैठें हम नाचें गाएं जश्न करें
धन्यवाद गत वर्ष को दें चाहे मंगल नववर्ष करें
जाकर न अब लौटूंगा ले भीगी पलकें छोड़ चला
नववर्ष की खुमारी में गयावर्ष अलविदा बोल चला

कुछ खट्टी मीठी यादें दे वर्ष इतिहास में लौट चला
नववर्ष की खुमारी में गयावर्ष अलविदा बोल चला

Scroll to Top